जरुरी जानकारी

2019 लोकसभा चुनाव से पहले Namo App पर सर्वे, पीएम मोदी ने जनता से सरकार के बारे में मांगी राय

आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने जमीन से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई तरह के प्रोग्राम शुरू किए हैं. इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से उनकी नमो ऐप Namo App पर चल रहे विभिन्न सर्वे में हिस्सा लेने की अपील की.

2019 लोकसभा चुनाव से पहले Namo App पर सर्वे,  पीएम मोदी ने जनता से सरकार के बारे में मांगी राय
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credit: Twitter @BJP4India)

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी है. लेकिन इससे पहले ही चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने जमीन से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई तरह के प्रोग्राम शुरू किए हैं. इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से उनकी नमो ऐप Namo App पर चल रहे विभिन्न सर्वे में हिस्सा लेने की अपील की.

बता दें कि पीएम की Narendra Modi App पर केंद्र सरकार द्वारा किए गए काम, केंद्र की नीतियों, केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज, स्थानीय सांसद/विधायक के कामकाज के मूल्यांकन के कई सर्वे चल रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी देश की जनता से अपील किया है लोग इन सर्वे में हिस्सा लें और सरकार के बारे में अपनी राय दें. यह भी पढ़े: पीएम मोदी: बुधवार को नमो ऐप के जरिये बीजेपी कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

गौरतलब है कि पीएम मोदी लगातार Namo App के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद करते हैं. इस ऐप के जरिए ही पीएम लोगों के सवाल पूछते है. जिसके बाद उन्हें उनके सवालों का जवाब देतें है. हालांकि इन सर्वे के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव से जुड़े कई कैंपेन भी चलाए जा रहे हैं. वहीं 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी Namo Again का कैंपेन मिशन मोड में चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों से अपील की जा रही है कि 2019 में होने वाले आम चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जाए. अभी पिछले हफ्ते की ही बात है सांसद अनुराग ठाकुर संसद के शीतकालीन सत्र में Namo Again की हुड पहन कर सदन में आए थे, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2019 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).