देश

योगी सरकार की नई पहल, अब अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 'संस्कृत' में जारी होगी प्रेस रिलीज

सूचना विभाग के निदेशक शिशिर ने मंगलवार को 'भाषा' को बताया ''मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि भाषण और आवश्यक संदेश हिंदी, अंग्रेजी के अलावा संस्कृत में भी तैयार किये जाएं. इसके लिए संस्कृत भाषा के विशेषज्ञ रखे जाएं. उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अधिकारियों से बात कर मुख्यमंत्री के प्रमुख भाषणों और आवश्यक संदेशों का संस्कृत में अनुवाद करने का काम शुरू हो गया है.

योगी सरकार की नई पहल, अब अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 'संस्कृत' में जारी होगी प्रेस रिलीज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo Credit-IANS)

लखनऊ: संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अनूठी पहल के तहत अब प्रदेश सरकार का सूचना विभाग हिंदी, अंग्रेजी के अलावा संस्कृत भाषा में भी मुख्यमंत्री के भाषण और आवश्यक संदेश मीडिया के लिये जारी करेगा. मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय तथा सूचना विभाग ने कवायद शुरू कर दी. पिछले दिनों नीति आयोग में दिया गया मुख्यमंत्री का भाषण संस्कृत में अनुवाद कर सोमवार को एक नमूना जारी करते हुए उसे मीडिया को भेजा गया.

सूचना विभाग के निदेशक शिशिर ने मंगलवार को 'भाषा' को बताया ''मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि भाषण और आवश्यक संदेश हिंदी, अंग्रेजी के अलावा संस्कृत में भी तैयार किये जाएं. इसके लिए संस्कृत भाषा के विशेषज्ञ रखे जाएं. उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अधिकारियों से बात कर मुख्यमंत्री के प्रमुख भाषणों और आवश्यक संदेशों का संस्कृत में अनुवाद करने का काम शुरू हो गया है.

यह भी पढ़ें:- राम मंदिर पर शिवसेना का सख्त रुख: कहा- केंद्र में NDA के 350 सांसद हैं तो मंदिर निर्माण का काम तेजी से होना चाहिए

संस्कृत संस्थान में अनुवाद करने वाले संस्कृत के जानकारों को सरकार की ओर से उचित मानदेय दिये जाने की व्यवस्था की गयी है. हालांकि अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि संस्कृत में भाषण और संदेश जारी करने का अर्थ यह नहीं है कि हिंदी और अंग्रेजी में विज्ञप्ति जारी नहीं की जाएगी. नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री के भाषण का प्रेस नोट संस्कृत में भी जारी किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2019 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).