देश

New Year 2022: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नव वर्ष 2022 की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और लोगों को समाज और देश की प्रगति के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अपने एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा, "नव वर्ष 2022 के अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं."

New Year 2022: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने नव वर्ष 2022 (New Year 2022) की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और लोगों को समाज और देश की प्रगति के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अपने एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा, "नव वर्ष 2022 के अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं."

उन्होंने कहा, "नए साल की नई सुबह हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और बंधुत्व की भावना का संचार करे. आइए हम अपने समाज और देश की प्रगति के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ें." राष्ट्रपति ने आगे कहा, "नव वर्ष-2022 आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ सफलता और समृद्धि लाए."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2021 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).