देश

अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां पूरी, प्रदेश को मिलेगी विकास परियोजनाओं की सौगात: विष्णु देव साय

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. इस दौरान वे विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. राहुल गांधी की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उठाए गए सवाल पर सीएम साय ने कहा कि आरोप में अगर कुछ दम हो तो कुछ कहा जाए.

अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां पूरी, प्रदेश को मिलेगी विकास परियोजनाओं की सौगात: विष्णु देव साय
Vishnu Dev Sai (img: tw)

रायपुर, 22 जून : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. इस दौरान वे विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. राहुल गांधी की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उठाए गए सवाल पर सीएम साय ने कहा कि आरोप में अगर कुछ दम हो तो कुछ कहा जाए. अगर चुनाव आयोग ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है तो इससे यह साफ होता है कि उनके आरोप में कोई सच्चाई नहीं थी.

वहीं, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि अमित शाह आज दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के भूमि पूजन स्थल पर पहुंचेंगे, जहां मुख्य कार्यक्रम 2:30 बजे शुरू होगा. इस अवसर पर विधायक, विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, व्याख्याता, और फोरेंसिक साइंस के छात्र-शिक्षक मौजूद रहेंगे. यह दिन आपराधिक न्याय प्रणाली के लिए मील का पत्थर साबित होगा. यह भी पढ़ें : आपातकाल में रहा अध्यादेश का राज, मीसा में पांच संशोधन सहित 48 अध्यादेश लगाए गए

उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह अपने दौरे के दौरान बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा कैंप का दौरा करेंगे. वे ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे, साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा और शिलान्यास करेंगे. विजय शर्मा ने बताया कि सात राज्यों के डीजीपी और एडीजीपी की बैठक भी होगी, जिसमें माओवाद से मुक्ति के लिए रणनीति पर मंथन किया जाएगा.

बस्तर में जनगणना को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि माओवादी हिंसा के कारण कई क्षेत्रों में पहले जनगणना नहीं हो पाई थी. इस बार पूरे बस्तर में जनगणना सुनिश्चित की जाएगी. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने के लिए 'जय छत्तीसगढ़' अभियान शुरू किया गया है. इसके तहत टोल-फ्री नंबर 18002331905 जारी किया गया, जिसके जरिए आम जनता संदिग्धों की सूचना दे सकती है. विशेष कार्य बल (एसटीएफ) इसकी निगरानी करेगा.

उन्होंने आगे कहा कि जब घुसपैठियों की बात आती है, तो लोग अक्सर इस बारे में बात करते हैं कि आस-पास कौन रहता है या किसी खास घर, टेंट या कार्यस्थल पर कौन दिखाई देता है. मैं सभी से अपील करता हूं कि अगर उनके पास ऐसी कोई जानकारी है तो वे इसकी सूचना दें. इसके लिए एक टोल-फ्री नंबर बनाया गया है. इस नंबर पर कोई ऑटोमेशन नहीं है, इसलिए आप सीधे सभी विवरण साझा कर सकते हैं और जिला स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह अपने दौरे में शहीद एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे के परिवार से भी मुलाकात करेंगे. आज शहीद की तेरहवीं है और शाह होटल मेफेयर में उनकी पत्नी व परिजनों से मिलेंगे. उन्होंने दावा किया कि मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद का सफाया हो जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).