UP Shocker: प्रयागराज में बेटी की सुसाइड पर भड़के मायके वालों ने फूंका ससुराल वालों का घर, सास-ससुर की जिंदा जलकर मौत- VIDEO
प्रयागराज में दो लोगों के जिंदा जलकर मौत का सनसनी खेज मामला सामने आया है. यहां एक एक शादी शुदा महिला ने अपने घर में ख़ुदकुशी कर ली. जिसकी खबर लड़की के मायके वालों को लगने के बाद वे भड़क उठा. उन्होंने बेटी के घर पर आकार लोगों को अंदर बंद करके आग लगा दी
UP Shocker: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दो लोगों के जिंदा जलकर मौत का सनसनी खेज मामला सामने आया है. यहां एक एक शादी शुदा महिला ने अपने घर में ख़ुदकुशी कर ली. जिसकी खबर लड़की के मायके वालों को लगने के बाद वे भड़क उठा. उन्होंने बेटी के घर पर आकार लोगों को अंदर बंद करके आग लगा दी. जिसमें मृतक महिला के सास और ससुर का घर में जलकर जिंदा मौत हो गई. राहत वाली बात है कि किसी तरह परिवार के पांच अन्य लोग को बचा लिया गया.
पुलिस के अनुसार धूमनगंज के झलवा की रहने वाली आंशिका केसरवानी की शादी मुट्ठीगंज के अंशु के साथ 13 फरवरी 2023 को हुई थी. अंशिका के परिवार वालों का कहना है कि या तो अंशिका को मारकर लटका दिया गया. पुलिस के अनुसार मृतक महिला का नाम अंशिका केसरवानी है. वहीं आग में जलकर जान गंवाने वाले सास का नाम शोभा देवी और ससुर का नाम राजेंद्र केसरवानी हैं. जिनके शव को पुलिस ने बरामद कर मामले में जांच पड़ताल में जूट गई है. ससुराल वालों के गहर में आग लगाने के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि घर धू-धू कर जल रहा है.
Video:
UP : प्रयागराज में बड़ी घटना। महिला अंशिका केसरवानी की संदिग्ध मौत के बाद मायकेवालों ने ससुराल के घर में आग लगाई। सास शोभा देवी और ससुर राजेंद्र केसरवानी की जिंदा जलकर मौत हुई। 5 लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू किया। ससुरालवालों पर बहू की हत्या करने का आरोप था। pic.twitter.com/ZJdz0ITwLG
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 19, 2024
आग में सास-ससुर का जिंदा जलकर मौत:
घटना को लेकर प्रयागराज के डीसीपी सिटी, दीपक भूकर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि लिस को बीती 11 बजे एक कॉल आई मिली थी कि एक महिला जिसका नाम अंशिका केसरवानी था, उसने आत्महत्या कर ली है. मौके पर मायके और ससुराल पक्ष के दोनों लोग मौजूद थे. पुलिस टीम जब पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग आपस मे झगड़ा कर रहे थे. इस दौरान मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के घर में आग लगा दी गई. जिसमें दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

