देश

मंदिर निर्माण पर बोले प्रवीण तोगड़िया, कहा- उत्तर प्रदेश सरकार ने राम के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है

सोमवार को अयोध्या पहुंचे तोगड़िया ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की सरकार ने राम के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है...क्या राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की मांग करना पाप है?’’

मंदिर निर्माण पर बोले प्रवीण तोगड़िया, कहा- उत्तर प्रदेश सरकार ने राम के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है
विश्व हिंदू परिषद् के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया (फाइल फोटो)

लखनऊ: विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को उतरप्रदेश सरकार पर भगवान राम के खिलाफ ‘‘युद्ध छेड़ने’’ के आरोप लगाए. महंत परमहंस दास को हिरासत में लेने के लिए राज्य की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) सरकार पर प्रहार करते हुए तोगड़िया ने पूछा कि क्या भगवान राम के जन्म स्थान पर मंदिर बनाने के लिए कहना ‘‘पाप’’ है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर दास भूख हड़ताल पर थे.

सोमवार को अयोध्या पहुंचे तोगड़िया ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की सरकार ने राम के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है...क्या राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की मांग करना पाप है?’ ’यह भी पढ़े: राम जन्मभूमि न्यास के मुखिया महन्त गोपाल दास का बयान, कहा- अयोध्या में राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता

उन्होंने कहा, ‘‘(उत्तर प्रदेश) सरकार ने बर्बर काम किया है (दास को हिरासत में लेकर)... यह मुगल शासक बाबर की तरह व्यवहार कर रही है.’’तेज-तर्रार नेता ने चेतावनी दी है कि अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार अगर अध्यादेश लाने में विफल रहती है तो वह 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक मार्च का नेतृत्व करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2018 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).