देश

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं प्रशांत किशोर, राहुल गांधी को होगा "कुछ बड़ा" फायदा?

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं प्रशांत किशोर, राहुल गांधी को होगा

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. जनता दल यूनाइडेट के महासचिव रह चुके प्रशांत किशोर ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बैठक की है. इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणूगोपाल भी शामिल हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत किशोर इस बारे में सोनिया गांधी से भी चर्चा कर चुके हैं.

नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, प्रशांत किशोर बैठक के लिए राहुल गांधी के आवास पहुंचे थे. मंगलवार को हुई इस बैठक में राहुल गांधी अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा और कागं संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: केंद्र ने कोविड व्यवहार के उल्लंघन पर चेताया, तीसरी लहर को मौसम का अपडेट न समझें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक पंजाब या उत्तर प्रदेश चुनावों के बारे में नहीं थी बल्कि "कुछ बड़ा" होने के बारे में लेकर थी. इस बात के संकेत हैं कि प्रशांत किशोर 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की लड़ाई को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि राहुल गांधी पंजाब या उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव पर चर्चा कर सकते हैं. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस अहम बैठक के बारे में कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

वहीं इस मुलाकात की अहमियत इस मायने में भी है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी मोर्चा बनाना की रणनीति पर पिछले लंबे वक्त से काम कर रहे हैं. इसी सिलसिले में शरद पवार ने बीते दिनों प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू जैसे युवा नेता राष्ट्रीय नेता के रूप में उभर सकते हैं: आईएएनएस सी वोटर लाइव ट्रैकर

वहीं इस बैठक पर, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने राहुल गांधी से किशोर की मुलाकात को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि किशोर पंजाब के मुद्दे पर बातचीत करने नहीं आए थे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं. सभी तरह के लोग उनसे मिलते हैं और बातचीत करते हैं. इस मुलाकात का मतलब यह नहीं है कि प्रशांत किशोर पंजाब के मामलों पर बातचीत करने के लिए आए थे. रावत ने कहा कि पंजाब के मामले पर वह राहुल गांधी से बात करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).