देश

Prahlad Modi Hospitalized: पीएम मोदी के छोटे भाई चेन्नई के अस्पताल में भर्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी को गुर्दे की बीमारी के कारण चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने ये जानकारी दी है.

Prahlad Modi Hospitalized: पीएम मोदी के छोटे भाई चेन्नई के अस्पताल में भर्ती
Prahlad Modi

चेन्नई, 28 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी को गुर्दे की बीमारी के कारण चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने ये जानकारी दी है. चेन्नई में अयनंबक्कम के अस्पताल के सूत्रों ने अधिक जानकारी दिए बिना आईएएनएस को बताया कि उनकी हालत स्थिर है.

प्रह्लाद मोदी, जो ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष भी हैं, अपने परिवार के साथ आध्यात्मिक दौरे पर हैं और उन्होंने मदुरै मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम मंदिर और कन्याकुमारी देवी मंदिर का दौरा किया था. यह भी पढ़ें : आबकारी नीति मामला: सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज ही सुनवाई को तैयार उच्चतम न्यायालय

उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2023 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).