राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सामान्य बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह बदली छाई और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे और सामान्य बारिश की संभावना है."
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह बदली छाई और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे और सामान्य बारिश की संभावना है."
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 18.1 मिलीमीटर बारिश हुई है.
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज हुआ.
वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
संबंधित खबरें
IIT गुवाहाटी ने जारी की GATE 2026 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट, gate2026.iitg.ac.in पर ऐसे करें डाउनलोड
Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Tejas Jet Crash: ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ IAF का लड़ाकू तेजस विमान, पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल
भारत-ब्राजील के बीच 'महत्वपूर्ण खनिजों' पर ऐतिहासिक समझौता
\