पॉर्न के लती नाबालिग भाई ने किया सगी बहन का रेप, हुई प्रेग्रेंट
मामला महाराष्ट्र में नवी मुंबई के कमोठे गांव से सामने आया है. जहां एक 14 साल के लड़के पर अपनी बड़ी बहन की रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया
मुंबई. भाई-बहन का रिश्ता बेहद ही अनोखा माना जाता है क्योंकि इस रिश्ते में विश्वास और प्यार की नींव होती है. लेकिन कुछ हैवानियत और हवस में अंधे लोग रिश्ते और मानवता दोनों को शर्मसार कर देते हैं. एक ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया है. जहां भाई-बहन का पवित्र रिश्ता उस समय शर्मसार हो गया, जब एक भाई ने अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दे दिया.
किसी ने सही कहा है बुरी लत का परिणाम हमेशा भयावह होता है. ऐसा ही मामला महाराष्ट्र में नवी मुंबई के कमोठे गांव से सामने आया है. जहां एक 14 साल के लड़के को अपनी बड़ी बहन के रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया. बता दें कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.
भाई को थी पॉर्न विडियो देखने की लत थी
खबरों के मुताबिक आरोपी भाई को अश्लील फिल्में देखने की लत थी. हमेशा मोबाइल में अश्लील फिल्म देखा करता था और अपनी हवस को मिटाने के लिए एक दिन उसने अपनी बड़ी बहन का रेप कर डाला. मामला उस वक्त सामने आया जब पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत अपने मां-बाप से की. जब लड़की को डॉक्टर के पास लेकर गए तो उन्हें पता चला लड़की 2 महीने से गर्भवती है. जिसके बाद जांच कर रहे डॉक्टर ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. पुलिस को पीड़ित लड़की ने बताया की उसका भाई दो महीने से उसके साथ ऐसी गंदी हरकत करता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2018 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

