Assembly Elections 2024 Exit Poll Result On ABP News: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में कौन होगा सरताज? यहां देखें एग्जिट पोल की Live Streaming

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब सबकी नजरें एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं.

File Photo

Assembly Elections 2024 Exit Poll Result On ABP News: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब सबकी नजरें एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं. हरियाणा में जहां बीजेपी एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही है, वहीं कांग्रेस वापसी की उम्मीद में लगी है. दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं, और यह पहला मौका है जब अनुच्छेद 370 हटने के बाद राज्य में मतदान हुआ है. ऐसे में, यहां का राजनीतिक माहौल बेहद दिलचस्प बन गया है. आज यानी 5 अक्टूबर को शाम 6 बजे मतदान समाप्त होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. हालांकि, एग्जिट पोल हमेशा सही साबित नहीं होते हैं, लेकिन इससे राजनीतिक परिदृश्य का अनुमान जरूर मिल जाता है.

एबीपी न्यूज अपने यूट्यूब चैनल पर एग्जिट पोल की लाइव कवरेज की स्ट्रीमिंग कर रहा है. जबकि, abplive.com पर भी चुनाव से जुड़ी खबरों और विश्लेषण को पढ़ सकते हैं.

ये भी पढें: Haryana Exit Poll Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024! एग्जिट पोल के नतीजे कब और कहां देख सकते हैं?

Assembly Elections 2024 Exit Poll Result On ABP News

बता दें, हरियाणा में इस बार सभी 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1,031 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है. अब इन सभी का भविष्य 8 अक्टूबर को घोषित होने वाले नतीजों पर निर्भर करेगा. वहीं, जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हुए हैं. 1 अक्टूबर को अंतिम चरण की वोटिंग पूरी हुई, जबकि पहले दो चरण 18 और 25 सितंबर को संपन्न हुए थे. इस बार के चुनावों में वोटर्स की दिलचस्पी देखते ही बनती है.

खासतौर पर जम्मू-कश्मीर के मतदाता इस चुनाव को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि लगभग एक दशक बाद उन्हें विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने का मौका मिला है. अब देखना यह है कि कौन सी पार्टी यहां बाजी मारती है और किसके हाथ खाली रह जाते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड