PM Modi Durga Puja Speech: दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले-बंगाल के लोग इसी तरह देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल के दुर्गा पूजा कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. इससे पहले पीएम का स्वागत भी किया गया. साथ ही इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने रविन्द्रनाथ टैगोर का गाना गाया. प्रधानमंत्री ने लोगों को इस दौरान संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग इसी तरह देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे.

पीएम मोदी (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली,22 अक्टूबर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज बंगाल के दुर्गा पूजा (Durga Puja 2020) कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. इससे पहले पीएम का स्वागत भी किया गया. साथ ही इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने रविन्द्रनाथ टैगोर का गाना गाया. प्रधानमंत्री ने लोगों को इस दौरान संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग इसी तरह देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल के लोगों में एक ऐसी आत्मशक्ति है जिसके कारण वो हर क्षेत्र में आगे बढ़कर उपलब्धियां पाते हैं. बंगाल के लोगों ने देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया है, आज भी बढ़ा रहे हैं और ये मेरा विश्वास है कि भविष्य में भी बंगाल के लोग देश का गौरव इसी तरह बढ़ाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि ये बंगाल की ही धरती थी जिसने आज़ादी के आंदोलन में स्वदेशी को एक संकल्प बनाने का काम किया था. बंगाल की ही धरती से गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर और बंकिम चंद्र चटर्जी ने आत्मनिर्भर किसान और आत्मनिर्भर जीवन का संदेश दिया था. यह भी पढ़ें-PM Modi ने देशवासियों को किया सावधान, कहा- COVID-19 को हल्के में नहीं लें, थोड़ी सी लापरवाही खुशियों को धूमिल कर देगी

ANI का ट्वीट-

प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खोलना हो या फिर मुद्रा योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को आसान ऋण देना हो। चाहे 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान हो या फिर तीन तलाक के खिलाफ कानून हो।देश की नारीशक्ति को सशक्त करने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त