देश

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में बीजेपी के बूथ कार्यालय में लटका मिला 42 साल के शख्स का शव, इलाके में हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में बीजेपी के बूथ कार्यालय में लटका मिला 42 साल के शख्स का शव, इलाके में हड़कंप
सिलीगुड़ी स्थित बीजेपी बूथ ऑफिस (Photo Credits: ANI)

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सिलीगुड़ी (Siliguri) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बूथ कार्यालय (Booth Office) में गुरुवार की सुबह 42 साल के शख्स का शव लटका मिला है. इसके बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बहरहाल, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि शख्स की हत्या कर शव टांगा गया है या उसने आत्महत्या की है. बता दें कि इससे पहले भी पंचायत चुनाव के दौरान कई बीजेपी कार्यकर्ता और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या का मामला सामने आया था.

उधर, पीएम मोदी ने बुधवार को ही सिलीगुड़ी में रैली को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर पाकिस्तान का हमदर्द होने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दल सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़ना और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उन्हें असहाय बनाना चाहते हैं. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: RLD अध्यक्ष अजीत सिंह ने 'तीन तलाक' को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- अपनी पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं बोला और छोड़ दिया

पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए उन्हें राज्य के विकास की ‘राह का रोड़ा’ करार दिया. उन्होंने कहा कि ममता चाहती हैं कि गरीबी बरकार रहे ताकि उनकी 'गरीबी पर राजनीति' चलती रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2019 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).