WB Assembly Election 2021: प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, कहा-बंगाल में अगर बीजेपी 100 सीटों से अधिक जीती तो राजनीतिक रणनीति बनाने से ले लूंगा संन्यास
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के मद्देनजर सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है. बीजेपी और टीएमसी के नेता एक दुसरे पर हमलावर नजर आ रहे हैं. इसी बीच टीएमसी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी लेने वाले और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बड़ा दावा किया है. जिससे बीजेपी हमलावर हो सकती है. प्रशांत ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनना तय है, अगर भाजपा बंगाल में 100 सीटों से ज्यादा जीतती है तो मैं राजनीतिक रणनीतिकार से संन्यास ले लूंगा.
नई दिल्ली, 3 मार्च 2021. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal Assembly Election 2021) के मद्देनजर सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है. बीजेपी (BJP) और टीएमसी के नेता एक दुसरे पर हमलावर नजर आ रहे हैं. इसी बीच टीएमसी (TMC) को जीत दिलाने की जिम्मेदारी लेने वाले और रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बड़ा दावा किया है. जिससे बीजेपी हमलावर हो सकती है. प्रशांत ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनना तय है, अगर भाजपा बंगाल में 100 सीटों से ज्यादा जीतती है तो मैं राजनीतिक रणनीतिकार से संन्यास ले लूंगा.
बता दें कि प्रशांत किशोर के इस दावे के कई मायने निकाले जा रहे हैं . किशोर ने इंडिया टुडे से बातचीत ने कहा कि बीजेपी बंगाल में 100 सीटों का आंकड़ा नहीं पार कर पाएगी. अगर वह ऐसा करती है तो मैं राजनीतिक रणनीतिकार का काम छोड़ दूंगा. यह भी पढ़ें-प्रशांत किशोर ने भी ‘दीदी’ का साथ छोड़ दिया: भाजपा
वहीं प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि बतौर रणनीतिकार हम किसी भी पार्टी की हार और जीत थोड़ी तय करते हैं, हम सिर्फ पार्टी को चुनावलड़ने में मदद करते है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के पास मौजूदा समय में करिश्माई नेता की लीडरशिप है. किशोर ने कहा कि कुछ हिस्से में जमीनी स्तर पर विरोध जायज है लेकिन ममता बनर्जी अब भी सबसे बड़ा चेहरा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

