West Bengal Assembly Election 2021: चुनाव के ऐलान से पहले सीएम ममता बनर्जी ने घोषणाओं की लगाई झड़ी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी. ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "पश्चिम बंगाल शहरी रोजगार योजना के तहत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है. यह अकुशल श्रमिक के लिए पहले के 144 रुपए से बढ़ाकर 202 रुपए कर दिया गया है. वहीं अर्ध-कुशल श्रमिक के लिए इसे 172 रुपए से बढ़ा कर 303 रुपए कर दिया गया है. जबकि कुशल श्रमिक के लिए 404 रुपये कर दिया गया है."
कोलकाता, 26 फरवरी. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी. ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "पश्चिम बंगाल शहरी रोजगार योजना के तहत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है. यह अकुशल श्रमिक के लिए पहले के 144 रुपए से बढ़ाकर 202 रुपए कर दिया गया है. वहीं अर्ध-कुशल श्रमिक के लिए इसे 172 रुपए से बढ़ा कर 303 रुपए कर दिया गया है. जबकि कुशल श्रमिक के लिए 404 रुपये कर दिया गया है."
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कुल 56,500 कर्मचारी (40,500 अकुशल, 8000 अर्ध-कुशल, 8000 कुशल) इससे लाभान्वित होंगे. ममता बनर्जी ने कहा, "ये वेतन ग्रामीण श्रमिकों के बढ़े हुए वेतन (मनरेगा अकुशल और अर्ध-कुशल) के साथ तालमेल खाते हैं." यह भी पढ़ें-Assembly Elections 2021: पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, EC ने चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 2 मई को आएंगे नतीजे
उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट वित्तीय वर्ष 2021 और वित्तीय वर्ष 2022 में उपलब्ध करा दिया गया है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। वोटों की गिनती 2 मई को होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

