West Bengal: कांग्रेस का PM पर निशाना, कहा-मोदी जी 7 साल पहले हर साल युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने वाले थे, लेकिन 14 करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं

पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election 2021) में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले ही सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है. बीजेपी, टीएमसी (TMC) और कांग्रेस (Congress) एक दुसरे पर हमलावर नजर आ रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस ने रोजगार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि मोदी जी 7 साल पहले हर साल युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने वाले थे, लेकिन 14 करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं.

कांग्रेस और पीएम मोदी (Photo Credits-Facebook/PTI)

नई दिल्ली, 24 फरवरी 2021. पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election 2021) में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले ही सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है. बीजेपी, टीएमसी (TMC) और कांग्रेस (Congress) एक दुसरे पर हमलावर नजर आ रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस ने रोजगार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि मोदी जी 7 साल पहले हर साल युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने वाले थे, लेकिन 14 करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं.

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी जी, 7 साल पहले आप हर साल युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने वाले थे, यानी अब तक 14 करोड़ लोगों को रोजगार मिलना चाहिए था, लेकिन हकीकत में 14 करोड़ से ज्यादा और नए लोग बेरोजगार हो गए हैं. ट्वीट में कांग्रेस ने एक तस्वीर पर लिखा है कि बंगाल अब रोजगार युक्त होगा. यह भी पढ़ें-WB Assembly Election 2021: अमित शाह ने TMC पर लगाया अम्फान के बाद मिले पैसों में घोटाले का आरोप, कहा-बीजेपी की सरकार बनने पर दोषियों को भेजेंगे जेल

कांग्रेस का ट्वीट-

वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां खुद को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. कांग्रेस और वामदलों के बीच सीटों पर अभी पूरी तरह से सहमति नहीं बन पायी है. खासकर यह खींचतान जिताऊ सीटों पर है. टीएमसी की तरफ से सीएम ममता बनर्जी खुद मैदान में उतर गयी हैं. बीजेपी की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह और कैलाश विजयवर्गीय मैदान में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'