PM Modi Special Welcome Video: ग्रीस में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा एथेंस

हजारों की संख्‍या में लोग पीएम नरेंद्र मोदी के स्‍वागत में एयरपोर्ट पर पहुंचे. इस दौरान ढोल नगाड़ों से पीएम मोदी का स्‍वागत किया गया. भारतीय पीएम ने भी लोगों को निराश नहीं किया और गर्मजोशी के साथ उनसे मिले. पीएम छोटे बच्‍चों के साथ भी बातचीत करते नजर आए.

(Photo Credits Twitter)

पीएम मोदी ब्रिक्स समिट के बाद ग्रीस पहुंचे हैं. ग्रीस की राजधानी एथेंस में पीएम का जोरदार स्वागत हुआ. एथेंस में लोग ढोल नगाड़ों के साथ पीएम के स्वागत के लिए पहुंचे हैं. ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने एथेंस पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी का यह एक दिन का आधिकारिक दौरा है. 40 सालों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस का दौरा कर रहा है. ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के विशेष न्योते पर पीएम मोदी वहां पहुंचे हैं.

ग्रीस में भारतीय समुदाय में खुशी की लहर

हजारों की संख्‍या में लोग पीएम नरेंद्र मोदी के स्‍वागत में एयरपोर्ट पर पहुंचे. इस दौरान ढोल नगाड़ों से पीएम मोदी का स्‍वागत किया गया. भारतीय पीएम ने भी लोगों को निराश नहीं किया और गर्मजोशी के साथ उनसे मिले. पीएम छोटे बच्‍चों के साथ भी बातचीत करते नजर आए. PM Modi Greece Visit: पीएम मोदी ग्रीस के एथेंस दौरे पर, 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा- VIDEO

 

भारतीय पीएम जब होटल पहुंचे तो प्रवासी भारतीयों की वहां भीड़ लग गई. होटल के बाहर पीएम के आगमन का इंतजार कर रहे भारतीय प्रवासियों के एक सदस्य ने कहा, “हमें भारतीय होने पर गर्व है… हम बहुत उत्साहित हैं. आपका स्वागत है, मोदी जी!”

पीएम मोदी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान यहां एथेंस में गुमनाम शहीदों की कब्र पर पहुंचे और उन्‍होंने वहां पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीस की राष्ट्रपति कातेरिना सकालारोपोलू से मुलाकात की. इस दौरान उनसे चंद्रयान-3 मिशन के बारे में भी विस्‍तृत बातचीत की.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड