PM Modi Greece Visit: पीएम मोदी ग्रीस के एथेंस दौरे पर, 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा- VIDEO
तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तड़के 3.5 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके सुबह करीब 4.43 बजे महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कुछ जगहों पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.
नई दिल्ली, 25 अगस्त: शुक्रवार को एथेंस पहुंचते ही नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 40 वर्षों में ग्रीस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री बन गए. यह मोदी की ग्रीस की पहली यात्रा भी है. एक्स पर प्रधान मंत्री ने कहा: "एथेंस पहुंचा हूं. भारत-ग्रीस मित्रता को गहरा करने के मकसद से यह एक उपयोगी ग्रीस यात्रा होगी. मैं प्रधानमंत्री कैरियाकोस मितसोताकिस के साथ बातचीत करूंगा. साथ ही भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी बातचीत करूंगा." यह भी पढ़ें: BRICS Summit: चीन को करना होगा LAC का सम्मान, पीएम मोदी ने शी जिनपिंग के सामने सीमा गतिरोध पर की दो टूक बात
साथ ही एक ट्वीट में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मोदी ने "ग्रीस की अपनी पहली यात्रा के लिए ऐतिहासिक शहर एथेंस में कदम रखा है। हवाई अड्डे पर वित्त मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने गर्मजोशी से स्वागत किया".
Video;
#WATCH | Indian diaspora gathered outside Hotel Grande Bretagne in Athens warmly greets PM Modi on his arrival in Greece pic.twitter.com/bcFciMyPzl
— ANI (@ANI) August 25, 2023
प्रधानमंत्री अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान व्यापारिक समुदाय, भारतीय प्रवासियों और प्रमुख हस्तियों के साथ भी बातचीत करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2023 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

