VIDEO: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, शनि मंदिर और नवग्रह टेंपल में भी की पूजा
अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के समक्ष माथा टेका और पूजा-अर्चना की. हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद, केजरीवाल शनि मंदिर और नवग्रह मंदिर भी गए.
दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 10 मई को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आज वे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के समक्ष माथा टेका और पूजा-अर्चना की. हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद, अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस स्थित शनि मंदिर और नवग्रह मंदिर भी गए.
आपको बता दें कि केजरीवाल 50 दिन बाद कल यानी शुक्रवार को जेल से बाहर आए थे. ईडी ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. जेल से बाहर आते ही केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि 'मैं पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन 140 करोड़ लोगों (देश के) को साथ आना होगा. हमें इसके खिलाफ मिलकर लड़ना होगा. मुझे आप सबके बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने आपसे कहा था कि मैं जल्द ही बाहर आ जाऊंगा… सबसे पहले, मैं भगवान हनुमान को नमन करना चाहता हूं. हनुमान जी के आशीर्वाद से मैं आप सबके बीच हूं.'
जय जय बजरंग बली 🕉️🙏
मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी ने अपनी धर्मपत्नी @KejriwalSunita जी, पंजाब के मुख्यमंत्री @BhagwantMann जी और राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी के साथ Connaught place स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी के किए दर्शन।
हनुमान जी की कृपा समस्त… pic.twitter.com/HaIWkewdDT
— AAP (@AamAadmiParty) May 11, 2024
शाम को करेंगे रोड शो
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि केजरीवाल जी का जेल से रिहा होना किसी चमत्कार से कम नहीं है. कुछ बड़ा होने वाला है, हनुमान जी उनसे कोई बड़ा काम करवाएंगे. उन्होंने बताया कि केजरीवाल दोपहर 1 बजे AAP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा आज शाम 4 बजे लोकसभा चुनाव में पहली बार रोड शो होगा.
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal offers prayers at Hanuman Mandir in Connaught Place.
His wife Sunita Kejriwal and Punjab CM Bhagwant Mann are also with him. pic.twitter.com/Xci2LNwx3d
— ANI (@ANI) May 11, 2024
केजरीवाल दक्षिणी दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार साहिराम पहलवान के पक्ष में महरौली में रोड शो करेंगे, जिसमें AAP के सभी बड़े नेताओं के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा, सीएम पूर्वी दिल्ली से AAP के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के लिए शाम 6 बजे कृष्णा नगर में रोड शो करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

