Bihar Assembly Election 2020: बिहार में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह, दिग्ग्जों ने भी किया वोट
बिहार में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है. आम से लेकर खास तक घरों से निकल रहे हैं और मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाल रहे हैं. निर्वाचन आयोग का भी मानना है कि दिन चढ़ने के बाद मतदाताओं की संख्या बढेगी. इस बीच, कोरोना काल में हो रहे मतदान को लेकर खास तैयारी की गई है.
पटना, 3 नवंबर: बिहार में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है. आम से लेकर खास तक घरों से निकल रहे हैं और मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाल रहे हैं. निर्वाचन आयोग का भी मानना है कि दिन चढ़ने के बाद मतदाताओं की संख्या बढेगी. इस बीच, कोरोना काल में हो रहे मतदान को लेकर खास तैयारी की गई है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल बेतिया विधानसभा के बूथ संख्या 61 पर मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व का सहभागी बने. उन्होंने लोगों से मतदान करने की भी अपील की.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता और पटना के मनेर से प्रत्याशी निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने जीवराखनटोला उच्च विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया. इधर, पटना साहिब (Patna Sahib) विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर यादव ने इन्फैंट जीसस स्कूल, टेढ़ीघाट उत्तरी भाग के 184 नंबर बूथ पर मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने किया मतदान
बिहार: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पटना के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। #BiharElections2020 pic.twitter.com/pVAjJxqDuB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया मतदान
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पटना में मतदान किया। #BiharElection pic.twitter.com/AqwrnMg7UP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी ने किया मतदान
बिहार: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी ने पटना में मतदान किया। तेजस्वी यादव ने कहा, "आज बिहार के लोग पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, महंगाई,सुनवाई वाली सरकार चाहते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि लोकतंत्र में सब लोग अपने मतों का इस्तेमाल करके बदलाव जरूर करेंगे।" pic.twitter.com/sGclgc5Hul
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020
एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने किया मतदान
बिहार: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में खगड़िया के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। #BiharElections pic.twitter.com/cMABiVZ318
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020
सुल्तानगंज क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और पटना साहिब तथा बांकीपुर क्षेत्र के वाररूम के सह समन्वयक ललन यादव ने लोदीपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 99 पर मतदान किया. उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की. इधर, जदयू के नेता और बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने बुद्धा कॉलोनी स्थित संत पॉल प्राइमरी स्कूल में मतदान किया. कोरोना काल में मतदान को लेकर मतदान केंद्रों पर लोगों के खड़े रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रख जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

