राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे PM नरेंद्र मोदी की वापसी की संभावना से खुश हैं
लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को आए एक्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा नेता और राजस्थान (Rajasthan) की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे, और करोड़ों भारतीयों के सपनों को साकार करेंगे.

एक्जिट पोल के रुझानों में भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) की सत्ता में वापसी का अनुमान जताया गया है. राजे ने कहा कि 'हर जन मोदी, हर मन मोदी' का नारा एक बार फिर राजग की जीत के साथ महत्व हासिल करेगा.
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: तृणमूल कांग्रेस सांसद मुनमुन सेन ने कहा- कोलकता झड़प हिंसा का एक छोटा हिस्सा
वसुंधरा ने कहा, "पिछले पांच सालों में भारत में जो विकास हुआ है, उससे भारतीयों के भीतर मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है. अब राजग राजस्थान में 2014 की तरह सभी 25 सीटें जीतकर दोबारा अपनी सरकार बनाएगा."
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2019 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).