देश

वेलेंटाइन डे के दिन गुजरात में राहुल गांधी को महिला ने किया KISS, वीडियो वायरल

रैली के दौरान जब राहुल गांधी मंच पर थे तो कुछ महिलाएं उनसे मिलने आई. इन में से एक महिला ने राहुल गांधी को किस किया. महिला द्वारा किस करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

वेलेंटाइन डे के दिन गुजरात में राहुल गांधी को महिला ने किया KISS, वीडियो वायरल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Photo Credit- Twitter)

लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरवार को गुजरात के दौरे पर है. राहुल ने इस दौरान वलसाड में एक जनसभा को संबोधित किया और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. बता दें कि 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला था.

बहरहाल, रैली के दौरान जब राहुल गांधी मंच पर थे तो कुछ महिलाएं उनसे मिलने आई. इन में से एक महिला ने राहुल गांधी को किस किया. महिला द्वारा किस करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

बता दें कि पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरा जोर लगा रहे हैं. 2017 गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजों से उत्साहित राहुल पीएम मोदी के घर में उन्हें कड़ी चुनौती देने की योजना बना रहे हैं. उन्हें जिग्नेश मेवानी और हार्दिक पटेल का का साथ मिल रहा है.

राहुल ने गुरुवार को गुजरात के धरमपुर में उसी लाल डूंगरी गांव से अपना 2019 का चुनाव अभियान शुरू किया.  यही से 1980 में उनकी दादी इंदिरा गांधी, 1984 में उनके पिता राजीव गांधी और 2004 में उनकी मां सोनिया गांधी ने शुरू किया था. पार्टी का मानना है कि लाल डूंगरी से चुनावी अभियान की शुरुआत शुभ होगी और ऐसा करने से केंद्र में उनकी सरकार बन सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2019 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).