Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत के कैबिनेट में नए नेताओं ने शुक्रवार को देहरादून स्थित राजभवन में शपथ ली. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिसन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

उत्तराखंड में नए मंत्रियों ने शपथ ली (Photo Credits: ANI)

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) के कैबिनेट में नए नेताओं ने शुक्रवार शाम को शपथ ली. देहरादून (Dehradun) स्थित राजभवन (Raj Bhavan) में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) ने कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सतपाल महाराज (Satpal Maharaj), सुबोध उनियाल, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिसन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं, रेखा आर्य, धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat) और स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री के रूप में शपथ ली.

उत्तराखंड के इस कैबिनेट विस्तार में कुल 11 मंत्रियों ने शपथ ली है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कैबिनेट विस्तार के जरिए पूरी तरह क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है. इस कैबिनेट विस्तार में छह मंत्री गढ़वाल मंडल से जबकि पांच मंत्री कुमाऊं मंडल से बने हैं. यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: कौन हैं उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत? जानिए उनका अब तक का राजनीतिक सफर

ANI का ट्वीट-

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम हुए इस कैबिनेट विस्तार में सात पुराने जबकि चार नए मंत्रियों ने शपथ ली है. इन सभी मंत्रियों के पास एक साल का कार्यकाल बचा है क्योंकि उत्तराखंड में अगले साल के शुरुआती महीनों में ही विधानसभा चुनाव होने हैं. ज्ञात हो कि गढ़वाल से बीजेपी के सांसद तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट