योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. वहीं, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम बने है.
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियां शामिल हुई. बीजेपी नीत गठबंधन ने हाल के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 में से 273 सीटें जीतीं. मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) की अगुवाई वाले गठबंधन को 125 सीटें मिलीं.
उत्तर प्रदेश: @myogiadityanath ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। pic.twitter.com/MgK5jqtOwe
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) March 25, 2022










QuickLY