CM Yogi Adityanath Visits Zoo: उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखपुर के चिड़ियाघर, भालू को खिलाई आईसक्रीम-Video
Credit -ANI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह गोरखपुर पहुंचे. यहां आते ही वह चिड़ियाघर पहुंचे और वहां भालू को आइसक्रीम भी खिलाई. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण गर्मी के बीच जानवरों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. चिड़ियाघर में सीएम ने बब्बर शेर भरत व शेरनी गौरी को बाड़े में भी छोड़ा. उसके बाद एनेक्सी भवन सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा और बैठक की.मुख्यमंत्री इसके बाद गोरखनाथ मंदिर गए. दोपहर बाद वे जेल बाईपास रोड, गोड़धोइया नाला, खजांची ओवरब्रिज और नकहा रेल ओवरब्रिज के विकास का निरिक्षण भी करेंगे. ये भी पढ़े :Lok Sabha Speaker Election 2024: लोकसभा स्पीकर चुनाव में नीतीश की पार्टी किसका देगी साथ?, JDU नेता केसी त्यागी ने कर दिया खुलासा- VIDEO

देखें वीडियो :