देश

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी संग बैठक से पहले अधिकारियों के फोन रखवाए गए बाहर, मोबाइलों पर लगाई गई नाम की पर्ची

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को कानून-व्यवस्था पर होने वाली बैठक से पहले अधिकारियों के फोन बाहर ही रखवा लिए गए. इस दौरान सभी अधिकारियों के मोबाइल ले लिए गए और उनके नाम की पर्ची मोबाइलों पर लगा दी गई.

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी संग बैठक से पहले अधिकारियों के फोन रखवाए गए बाहर, मोबाइलों पर लगाई गई नाम की पर्ची
सीएम योगी ने बैठक के पहले मंत्रियों के फोन रखवाएं बाहर (Photo credits : ANI/Twitter)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को कानून-व्यवस्था पर होने वाली बैठक से पहले अधिकारियों के फोन बाहर ही रखवा लिए गए. इस दौरान सभी अधिकारियों के मोबाइल ले लिए गए और उनके नाम की पर्ची मोबाइलों पर लगा दी गई. उप्र में कानून-व्यवस्था पर लगातार उठते सवालों के बीच मुख्यमंत्री योगी की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. वह हर जिले के अधिकारियों से एक-एक मुद्दे पर बात कर रहे हैं.

ज्ञात हो कि इस महीने की शुरुआत में योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों के मोबाइल फोन लाने पर पाबंदी लगा दी थी. बताया जा रहा है कि योगी सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की हैकिंग और जासूसी के खतरे को देखते हुए यह फैसला किया है. इससे पहले मंत्रियों को मोबाइल फोन लाने की अनुमति थी. इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा था. विपक्षियों ने इसे आजादी पर हमला करार दिया था.

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का योगी सरकार को आदेश, गिरफ्तार प्रशांत कनौजिया को तत्काल रिहा किया जाए

जानकर बताते हैं कि योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि मंत्रिमंडल की बैठकों में होने वाली चर्चा पूरी गंभीरता व बिना किसी व्यवधान के हो. मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच यदाकदा मोबाइल फोन अचानक बजने से बैठक में दिक्कतें आती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).