देश

UP: मिर्जापुर में अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले के मिर्जापुर (Mirzapur) थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अनियंत्रित कार के एक बाइक में टक्कर मारने की घटना में चार लोगों की घटनास्थल मौत हो गई ,जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक कार बेहट थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा ननौली निवासी कुछ मजदूरों को लेकर हिमाचल प्रदेश जा रही थी.

UP: मिर्जापुर में अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, 4 की मौत
Road Accident (Photo Credits : Wikimedia Commons)

उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले के मिर्जापुर (Mirzapur) थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अनियंत्रित कार के एक बाइक में टक्कर मारने की घटना में चार लोगों की घटनास्थल मौत हो गई ,जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक कार बेहट थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा ननौली निवासी कुछ मजदूरों को लेकर हिमाचल प्रदेश जा रही थी. यह भी पढ़ें: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एंटी नारकोटिक सेल को मजबूत करने के निर्देश दिए

शुक्रवार की देर शाम ढाबा गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई.मिर्जापुर के थाना प्रभारी (एसएचओ) हृदय नारायण सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमित (22), बुरहान (24), शामिर (21)और तनवीर (22) के रूप में की गई है. सभी घायलों का इलाज चल रहा है.सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).