Ajay Rai On BJP: महंगाई व बेरोजगारी को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार से सवाल किया है.

Photo Credit: X

Ajay Rai On BJP:  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार से सवाल किया है. सोमवार को लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए अजय राय ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज देश के लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, " मोदी जी पूरे देश में गुजरात मॉडल के नाम पर आए थे.

आप उनके प्रदेश में बेरोजगारी का आलम देख सकते हैं, मैं गुजरात मॉडल की बात कर रहा हूं. बेरोजगारी हर जगह है, लेकिन मैं आपको गुजरात की बात बता रहा हूं. " जेपी नड्डा के बयान का जिक्र करते हुए अजय राय ने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बेरोजगारी को लेकर बयान आया था कि, जो अनपढ़ हैं, सिर्फ उनको ही बेरोजगारी दिखती है, ऐसे तो यहां जितने लोग बैठे हैं, सभी अनपढ़ हुए. यह भी पढ़ें: Mumbai: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आरोप, उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ हैं, सबको है दर्द! धोखा करने वाले हिंदू नहीं- VIDEO

उन्होंने कहा कि बीएचयू में छात्रा के साथ जो हुआ, उसमें भारतीय जनता पार्टी के लोग शामिल हैं. बेरोजगारी को लेकर आईएलओ की रिपोर्ट पर कांग्रेस नेता ने कहा, "बेरोजगारी को लेकर आई आईएलओ की रिपोर्ट के अनुसार अगर इस देश में 100 लोग बेरोजगार हैं, तो उसमें से 83 युवा हैं. उत्तर प्रदेश की हालत बहुत खराब है, यहां बेरोजगारी चरम पर है." कांग्रेस नेता ने कहा, किसी भी क्षेत्र में सरकार की व्यवस्था सही नहीं है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल आज सस्ता मिल रहा है, लेकिन सरकार जनता को कोई लाभ नहीं पहुंचा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 23, 2026: भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली से मुंबई तक 22K और 24K के ताजा भाव

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट