देश

यूपी: रेप के आरोपी बीएसपी सांसद अतुल राय ने वाराणसी कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बीएसपी सांसद और रेप के आरोपी अतुल राय ने अदालत के सामने सरेंडर कर दिया है. उन्होंने वाराणसी जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में जाकर आत्मसमर्पण किया है. सांसद अतुल राय के खिलाफ एक युवती ने बनारस के लंका इलाके में एक मकान में जबरन ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.

यूपी: रेप के आरोपी बीएसपी सांसद अतुल राय ने वाराणसी कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बीएसपी सांसद अतुल राय (Photo Credits: Facebook/Atul Rai)

बीएसपी सांसद और रेप के आरोपी अतुल राय (Atul Rai) ने अदालत के सामने सरेंडर कर दिया है. उन्होंने वाराणसी जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में जाकर आत्मसमर्पण किया है. चुनाव के बाद से ही आरोपी सांसद फरार चल रहे थे. पिछले दिनों संसद में शपथ ग्रहण के दौरान भी अतुल राय उपस्थित नहीं थे. अतुल राय ने अग्रिम जमानत की तमाम कोशिश असफल होने के बाद सरेंडर किया है. वाराणसी कोर्ट ने आरोपी अतुल राय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. सांसद अतुल राय के खिलाफ एक युवती ने बनारस के लंका इलाके में एक मकान में जबरन ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.

बता दें कि अतुल राय ने उत्तर प्रदेश के घोसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. घोसी में चुनाव प्रचार नहीं किया था लेकिन एक बड़े अंतर से उन्‍होंने जीत हासिल की थी. मई में अतुल के खिलाफ वाराणसी की पूर्व छात्रा ने रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, टीचर ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट

इसके बाद न्यायिक मैजिस्ट्रेट ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दे दिए. वह जमानत के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गए लेकिन जमानत नहीं मिली. अतुल राय के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था और देश भर के एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया था.

मायावती ने किया था बचाव

छात्रा ने अतुल राय पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अतुल राय ने उसे पत्नी से मिलाने के लिए आवास पर बुलाया था और इसके बाद मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि अतुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी.

इसपर अतुल राय ने कहा था कि युवती उनके ऑफिस आकर चुनाव लड़ने के नाम पर चंदा लेती थी और चुनाव में प्रत्याशी बनने के बाद ब्लैकमेल करने का प्रयास किया. अतुल राय के बचाव में खुद बीएसपी सुप्रीमो मायावती भी उतरी थीं मायावती ने कहा था कि बीजेपी उनके उम्मीदवारों को बदनाम करने के लिए साजिश कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2019 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).