UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में मायावती, पहली बार नियुक्त किए BSP के 3 प्रवक्ता
बहुजन समाज पार्टी ने पहली बार तीन प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार प्रवक्ता मीडिया से बातचीत करेंगे और मीडिया को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराएंगे. नए प्रवक्ता डॉ. एम.एच. खान, धर्मवीर चौधरी और फैजान खान है.
UP Assembly Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने पहली बार तीन प्रवक्ता नियुक्त किए हैं. पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार प्रवक्ता मीडिया से बातचीत करेंगे और मीडिया को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराएंगे. नए प्रवक्ता डॉ. एम.एच. खान, धर्मवीर चौधरी और फैजान खान है. ये तीनों नेता मीडिया में पार्टी की बात रखेंगे.
अब तक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और महासचिव, राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा बयान जारी करते थे, जिसे किसी भी मुद्दे पर पार्टी का आधिकारिक रुख माना जाता था. यह भी पढ़े: UP Elections 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी मायावती की पार्टी BSP, पार्टी महासचिव ने की पुष्टि
बता दें कि अन्य पार्टियों की तरह यूपी चुनाव को लेकर मायावती भी एक बार फिर से सक्रिय हैं और लगातार मीडिया में अपनी बातें रख रही हैं. इस बीच वे मोदी सरकार के साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोल रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2021 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

