देश

UP Assembly Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने मायावती को दिया जवाब, कहा- गठबंधन को लेकर किसी पार्टी से कोई बात नहीं हुई, AIMIM ओपी राजभर के साथ लड़ेगी चुनाव

रविवार को मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया कि जिसमें कहा जा रहा था कि बसपा उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी के हाथ मिलाएगी. वहीं जवाब में ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी का यूपी चुनाव को लेकर किसी पार्टी के साथ कोई बात नहीं हुई हैं.

UP Assembly Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने मायावती को दिया जवाब, कहा- गठबंधन को लेकर किसी पार्टी से कोई बात नहीं हुई, AIMIM ओपी राजभर के साथ लड़ेगी चुनाव
असदुद्दीन ओवैसी व मायावती (Photo Credits PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी अभी से ही तेज हो गई है. ऐसे में किस पार्टी का किसके साथ गठबंधन होगा अभी से ही गुणागणित शुरू हो गई है. इसी कड़ी में रविवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया जिसमें कहा जा रहा था कि बसपा उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ हाथ मिलाएगी. वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने मायावती को जवाब देते हुए कहा कि उनकी पार्टी का यूपी चुनाव को लेकर किसी से कोई बात नहीं हुई हैं.

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने मवायती को जवाब देते हुए ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूं. हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है. वहीं उन्होंने आगे कहा हम @oprajbhar साहब 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' के साथ हैं. हमारी और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है. यह भी पढ़े:UP Assembly Elections 2022: यूपी में सक्रिय हुए असदुद्दीन ओवैसी, अखिलेश यादव के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा

असदुद्दीन ओवैसी का ट्वीट:

असदुद्दीन ओवैसी से पहले मायावती ने एक के बाद एक कई ट्वीट किया, उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि "यह खबर फैलाई जा रही है कि एआईएमआईएम और बसपा यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे. यह खबर पूरी तरह से झूठी, भ्रामक और निराधार है. इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है, और बसपा इसका जोरदार खंडन करती है.

उन्होंने आगे कहा कि बसपा यह स्पष्ट करना चाहेगी कि पंजाब को छोड़कर, पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी. बसपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन किया है. (इनपुट के साथ एजेंसी)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2021 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).