देश

रेप की सजा काट रहे बीजेपी MLA कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने जेल पहुंचे साक्षी महाराज, कहा शुक्रिया...

उन्नाव के सांसद ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण भी किया। उन्होंने जेल के लिए 1000 पौधे देने का वादा किया, साथ ही जेल में बंद कैदियों द्वारा ईद और रोजा मनाए जाने के बारे में जानकारी हासिल की।

रेप की सजा काट रहे बीजेपी MLA कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने जेल पहुंचे साक्षी महाराज, कहा शुक्रिया...
साक्षी महाराज (Photo Credit; Facebook)

लखनऊ. उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज बुधवार को सीतापुर जिला जेल गए और उन्होंने बलात्कार के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि हमारे यहां के लोकप्रिय विधायक कुलदीप सेंगर यहां काफी समय से हैं, चुनाव के बाद उनका धन्यवाद करना उचित समझा इसलिए आया। सीतापुर जिला जेल के अधीक्षक डीसी मिश्रा ने पीटीआई भाषा से बताया कि साक्षी महाराज यहां आए। वह सांसद हैं, उन्हें पूरा प्रोटोकोल मिला। आज ईद है और विश्व पर्यावरण दिवस है, वह कुछ समय के लिए रुके और उन्हें जेल में की जा रही बागवानी के बारे में जानकारी दी गई।

उन्नाव के सांसद ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण भी किया। उन्होंने जेल के लिए 1000 पौधे देने का वादा किया, साथ ही जेल में बंद कैदियों द्वारा ईद और रोजा मनाए जाने के बारे में जानकारी हासिल की।

यह पूछने पर कि क्या साक्षी महाराज सेंगर से मिले तो जेल अधीक्षक ने कहा कि दो मिनट की मुलाकात हुई।

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2019 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).