केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और केवल आरोप लगाना ही उनकी राजनीति बन गई है

Giriraj Singh On Vote Chori: दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और केवल आरोप लगाना ही उनकी राजनीति बन गई है. गिरिराज सिंह ने दावा किया कि यदि राहुल गांधी में थोड़ी भी काबिलीयत होती, तो उन्हें महाराष्ट्र और हरियाणा में केस करने की हिम्मत दिखानी चाहिए थी.

गिरिराज ने राहुल गांधी पर लगाया भ्रम फ़ैलाने का आरोप

उन्होंने कहा, “केवल हल्ला करने से कुछ नहीं होता. SIR पर भी उन्होंने हल्ला किया, लेकिन इसके बावजूद उनकी हार तय है. ये लोग पहले से माहौल बना रहे हैं ताकि चुनावी परिणामों को प्रभावित किया जा सके।” केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि विपक्ष चुनाव से पहले ही अपनी रणनीति के तहत अफवाहें और आरोप फैलाने का काम कर रहा है, जिससे जनता में भ्रम पैदा हो. यह भी पढ़े: Prashant Kishor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को प्रशांत किशोर का जवाब, बिहार में वोट चोरी का मुद्दा कभी नहीं था

गिरिराज के बयान पर कांग्रेस की अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

फिलहाल, कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. विपक्ष के नेता अक्सर चुनाव के दौरान केंद्रीय और राज्य सरकारों पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाते रहे हैं.गिरिराज सिंह के इस बयान को भी उसी संदर्भ में देखा जा रहा है.

राजनीतिक विश्लेषकों की क्या राय हैं

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि ऐसे बयान न केवल चुनावी माहौल को गर्म रखते हैं बल्कि जनता और मीडिया का ध्यान भी मुख्य मुद्दों से हटा सकते हैं. केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि भाजपा अपनी जीत और विकास एजेंडा को लेकर आश्वस्त है और विपक्ष के आरोपों से प्रभावित नहीं होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड