देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से किया आग्रह, कहा- महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों को साकार करने के लिए हिंदी का करें प्रयोग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को 'हिंदी दिवस' के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों को साकार करने के लिए अपने रोजमर्रा के कामों में हिंदी भाषा का प्रयोग बढ़ाने के लिए आग्रह किया. हिंदी देश की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से किया आग्रह, कहा- महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों को साकार करने के लिए हिंदी का करें प्रयोग
गृहमंत्री अमित शाह (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को 'हिंदी दिवस' के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों को साकार करने के लिए अपने रोजमर्रा के कामों में हिंदी भाषा का प्रयोग बढ़ाने के लिए आग्रह किया.

शाह ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, "भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने. आज देश को एकता की डोर में बांधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोली जाने वाली हिंदी भाषा ही है."

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिन्दी दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

उन्होंने आगे कहा, "आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि हम अपनी-अपनी मातृभाषा के प्रयोग को बढ़ाएं और साथ में हिंदी भाषा का भी प्रयोग कर पूज्य बापू और लौह पुरुष सरदार पटेल के देश की एक भाषा के स्वप्न को साकार करने में योगदान दें. हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं."

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस मौके पर ट्वीट किया. उन्होंने कहा, "आशा-अभिलाषा है हिंदी, सबको साथ लेकर चलनेवाली भाषा है हिंदी. हिंदी साहित्य की सेवा में लगे हुए सभी लेखकों, कवियों और पत्रकारों को नमन करते हुए देशवासियों को हिंदी-दिवस की शुभकामनाएं."

हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है, जो उस दिन के महत्व को दर्शाता है जब देश की संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया. हिंदी, देश की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2019 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).