गृह मंत्री अमित शाह आज कश्मीर दौरे पर, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और आतंक पर प्रहार के साथ इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 जून से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. बात दें कि इससे पहले के कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह 30 जून को एक दिन के लिए कश्मीर घाटी जाने वाले थे.
श्रीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. अमित शाह इस दौरे के दौरान राज्य सुरक्षा की स्थितियों का जायजा लेंगे और विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे. बता दें कि गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह पहली बार जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय बजट के संबंध में गृह मंत्री की व्यस्तता के कारण यह दौरा पहले कर दिया गया. इस दौरान गृह मंत्री श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. वे इस दौरे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं और पंचायत सदस्यों को भी अलग-अलग संबोधित करेंगे.
Home Minister Amit Shah to leave for Srinagar, J&K later today. He will review overall security situation in the state & also discuss security arrangements for Amarnath Yatra, in particular. He will also meet Governor Satya Pal Malik. He will return to Delhi tomorrow. (file pic) pic.twitter.com/ZDBGv8ErAn
— ANI (@ANI) June 26, 2019
गौरतलब है कि वे इस दौरान राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मुलाकात करेंगे और उनके साथ राज्य की वर्तमान सुरक्षा संबंधित स्थिति पर चर्चा करेंगे. सूत्रों ने कहा, "इस दौरान अमित शाह श्री अमरनाथ जी तीर्थ स्थल पर भी पूजा करेंगे. देश का गृह मंत्री बनने के बाद यह अमित शाह का पहला जम्मू एवं कश्मीर दौरा है." शाह इस दौरे पर जम्मू और लद्दाख क्षेत्रों का दौरा नहीं करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

