केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की लॉन्चिंग को मंजूरी दे दी है. सरकार ने यह निर्णय बॉन्ड बाजार को और मजबूत करने और निवेश के आधार को व्यापक बनाने के लिए लिया है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा ईटीएफ निवेशक आधार में विविधता लाएगा.

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Photo Credit- PTI)

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Exchange Traded Fund) की लॉन्चिंग को मंजूरी दे दी है. सरकार ने यह निर्णय बॉन्ड बाजार को और मजबूत करने और निवेश के आधार को व्यापक बनाने के लिए लिया है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "ईटीएफ निवेशक आधार में विविधता लाएगा. हमने बजट में वादा किया था कि आम जनता के लिए बॉन्ड मार्केट में भागीदारी का अवसर पैदा किया जाएगा."

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हाल ही में डेब्ट ईटीएफ सर्कुलर जारी किया है सीतारमण ने कहा कि प्रत्येक बॉन्ड ईटीएफ इकाई की कीमत 1,000 रुपये है.

यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण का लोकसभा में विपक्ष को करारा जवाब, कहा- मुझे सबसे खराब वित्त मंत्री कहने वाले मेरे कार्यकाल के खत्म होने का इंतजार भी नहीं कर रहे

बॉन्ड ईटीएफ को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जाएगा. निवेशक मार्केट मेकर्स के माध्यम से नकदी प्राप्त कर सकते हैं, जिनके पास एक करोड़ रुपये की ईटीएफ इकाइयों की सूची होनी चाहिए. 2018-19 के केंद्रीय बजट में सरकार ने सीपीएसई ईटीएफ और भारत-22 जैसे इक्विटी ईटीएफ की सफलता के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बॉन्ड डेब्ट ईटीएफ योजना की घोषणा की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

\