कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई: उद्धव ठाकरे से मिले शरद पवार, संजय राउत बोले-सरकार मजबूत और चिंता की कोई बात नहीं
भारत में एक तरफ कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. महाराष्ट्र में नए राजनीतिक समीकरण की सुगबुगाहट देखने मिल रही है. इन सारे कयासों के बीच सीएम उद्धव ठाकरे से एनसीपी चीफ शरद पवार ने मातोश्री जाकर उनसे मुलाकात की है. इस मुलाकात की पुष्टि शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर दी है.
नई दिल्ली. भारत में एक तरफ कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) का प्रकोप जारी है तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति गरमा गई है. महाराष्ट्र में नए राजनीतिक समीकरण की सुगबुगाहट देखने मिल रही है. इन सारे कयासों के बीच सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) से एनसीपी चीफ शरद पवार (NCP Chief Sharad Pawar) ने मातोश्री जाकर उनसे मुलाकात की है. इस मुलाकात की पुष्टि शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) ने ट्वीट कर दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना (COVID-19) को लेकर जो ताजा हालात हैं उसपर दोनों ने चर्चा की. इसके साथ ही बीजेपी (BJP) द्वारा लगातार राज्य सरकार पर किये जा रहे हमलों को लेकर बातचीत हुई है.
बता दें कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शरद पवार और सीएम उद्धव ठाकरे के बीच सोमवार को मातोश्री पर डेढ़ घंटे तक बातचीत चली. इसके साथ ही विपक्ष सरकार की स्थिरता को लेकर भ्रम फैला रहा है. दूसरी तरफ कोरोना संकट के बीच राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शाम को एक प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं. यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- अभी और बढ़ेगा कोरोना का प्रकोप, घरेलू उड़ान के लिए मांगा समय
संजय राउत का ट्वीट-
मा. शरद पवार व मुख्यमंत्री ऊदधव ठाकरे यांची काल संध्याकाळी मातोश्रीवर भेट झाली. दोन नेत्यात दिड तास चर्चा झाली. कुणी सरकारच्या स्थिरते बाबत बातम्यांचा धुरळा ऊडवीत असतील तर ती निव्वळ पोटदुखी समजावी. सरकार मजबूत आहे. चिंता नसावी.
जय महाराष्ट्र !!@PawarSpeaks @CMOMaharashtra
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) May 26, 2020
गौर हो कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात के कुछ घंटे पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की थी. यही कारण है कि सूबे की सरकार को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है.इसके साथ ही बीजेपी नेता नारायण राणे ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

