TVK चीफ Vijay को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी ने Karur भगदड़ के लिए बताया जिम्मेदार; तलाश में जुटी पुलिस और खोजी कुत्ते
तमिलगा वेट्टी कझगम (TVK) के प्रमुख और एक्टर विजय को रविवार, 28 सितंबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. घटना के बाद, विजय के आवास पर बम निरोधक दस्तों और स्निफर कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.
TVK Chief Vijay Gets Bomb Threat: तमिलगा वेट्टी कझगम (TVK) के प्रमुख और एक्टर विजय को रविवार, 28 सितंबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. घटना के बाद, नीलंकरई स्थित विजय के आवास पर बम निरोधक दस्तों और स्निफर कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. करूर में हुई भगदड़ (Karur Stampede) में 40 लोगों की मौत के बाद विजय के घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. स्थानीय पुलिस (Tamil Nadu Police) ने रविवार सुबह उनके घर के बाहर कम से कम 15 पुलिसकर्मियों को तैनात किया.
इस कड़ी सुरक्षा के बीच, TVK ने आरोप लगाया कि करूर में हुई भगदड़ "कोई साधारण दुर्घटना नहीं, बल्कि एक साजिश का नतीजा" थी और इस मामले को मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) ले गई.
तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक जी. वेंकटरमन (Director General of Police G. Venkataraman) ने कहा कि अभिनेता से राजनेता बने विजय के देर से पहुंचने के कारण भीड़ अपेक्षा से अधिक बढ़ गई, जिससे क्राउड मैनेजमेंट (Crowd Management) में बाधा आई और भगदड़ मच गई.
अधिकारियों का कहना है कि इस खतरे की पूरी सतर्कता से जांच की जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए टीमों को तैयार रखा गया है.
Source: timesnownews.com
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2025 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

