पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस एक स्थानीय नेता की हत्या, तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की हत्या के सिलसिले में रविवार को तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की हत्या के सिलसिले में रविवार को तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. खानकुल थाने के एक अधिकारी ने कहा, "हरीशचौक में तृणमूल पार्टी कार्यालय के पास 55 वर्षीय मनोरंजन पात्रा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई."
उन्होंने कहा, "वारदात को अंजाम तब दिया गया, जब हर दिन की तरह वह पार्टी कार्यालय जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने शनिवार को उन पर हमला किया. तीन व्यक्तियों को मामले में पूछताछ के लिए पकड़ा गया है."
एक तृणमूल समर्थक ने दावा किया कि पात्रा को कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ कार्यकर्ताओं ने धमकी दी थी. अधिकारी ने कहा कि पात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है.
Tags
संबंधित खबरें
PM Modi WB Visit: पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा- 'राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान के लिए TMC को माफ नहीं करेगी बंगाल की जनता'
SIR Protest: एसआईआर के मुद्दे पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: कोलकाता में शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
Lizard Found in Food in West Bengal: आंगनवाड़ी केंद्र के खाने में निकली छिपकली, 15 बच्चे बीमार, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की; नितिन नबीन और राहुल सिन्हा को मिला टिकट
\