देश

सोनभद्र हत्याकांड मामले में सियासत हुई तेज, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे TMC नेताओं को वाराणसी एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया

उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीडि़त परिवारों से मिलने जा रहे तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को शनिवार सुबह वाराणसी हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया

सोनभद्र हत्याकांड मामले में सियासत हुई तेज, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे TMC नेताओं को वाराणसी एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
टीएमसी नेता (Photo Credits ANI)

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीडि़त परिवारों से मिलने जा रहे तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को शनिवार सुबह वाराणसी हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया.तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने टवीट कर बताया कि पार्टी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल को वाराणसी हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया है. बता दें कि इसके पहले शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने  के लिए सोनभद्र जा रहीं थी. लेकिन बीच में ही उन्हें हिरासत में ले लिए गया.

उन्होंने बताया कि एडीएम और एसपी ने हमें नहीं बताया कि किस धारा के तहत हमें हिरासत में लिया गया है. हमने प्रशासन से कहा कि हम सहयोग करेंगे लेकिन हम घायलों से मिलना चाहते हैं और उसके बाद सोनभद्र जाकर पीडित परिवार वालों से मिलना चाहते हैं ताकि हम शोकाकुल परिवार वालों को ढाढस बंधा सकें.तृणमूल प्रतिनिधिमंडल सुबह ही वाराणसी पहुंचा. भूमि विवाद को लेकर सोनभद्र में बुधवार को दस लोगों की हत्या कर दी गयी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2019 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).