देश

Jharkhand Loksabha Election: नक्सलियों की धमकी भी रही बेअसर, झारखंड में मतदाताओं ने जमकर किया मतदान, दोपहर तक 43.80 प्रतिशत रहा आंकड़ा

रांची: झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 43.80 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार खूंटी में 47.41, लोहरदगा में 43.46, पलामू में 41.85 और सिंहभूम में 43.83 प्रतिशत मतदाताओं ने एक बजे तक वोट डाल दिए हैं.

Jharkhand Loksabha Election: नक्सलियों की धमकी भी रही बेअसर, झारखंड में मतदाताओं ने जमकर किया मतदान, दोपहर तक  43.80 प्रतिशत रहा आंकड़ा
Credit- ANI

रांची: झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 43.80 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार खूंटी में 47.41, लोहरदगा में 43.46, पलामू में 41.85 और सिंहभूम में 43.83 प्रतिशत मतदाताओं ने एक बजे तक वोट डाल दिए हैं.

खास बात यह है कि इन चारों लोकसभा सीटों के कई इलाकों में नक्सलियों का प्रभाव रहा है. इस बार भी ज्यादातर इलाके के लोग वोट बहिष्कार के नक्सलियों के फरमान को नकार कर मतदान करने पहुंचे हैं.

इन चारों लोकसभा सीटों में बनाए गए 7,595 बूथों में से करीब साढ़े चार हजार बूथ नक्सलियों के कारण चुनौतीपूर्ण माने गए हैं.लेकिन, यहां व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदाताओं में मताधिकार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. यह भी पढ़े :Lok Sabha Elections 2024 Phase 4: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में दोपहर एक बजे तक 40 फीसदी से ज्यादा मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक वोटिंग

इस चरण के चुनाव में खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सिंहभूम में मौजूदा सांसद गीता कोड़ा और झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री जोबा मांझी, पलामू में सांसद एवं पूर्व डीजीपी बीडी राम और लोहरदगा में भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत जैसे दिग्गजों की सियासी किस्मत दांव पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).