Budget Session: 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का नया सत्र, 23 जुलाई को पेश किया जाएगा बजट
संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल साइट एक्स पर दी है.
Budget Session: संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल साइट एक्स पर दी है. उन्होंने लिखा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा. और 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में पेश किया जाएगा.
22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा बजट सत्र
Hon’ble President of India, on the recommendation of Government of India, has approved the proposal for summoning of both the Houses of Parliament for the Budget Session, 2024 from 22nd July, 2024 to 12 August, 2024 (Subject to exigencies of Parliamentary Business). Union Budget,…
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 6, 2024
एनडीए सरकार का नया बजट इस बार अधिक महत्वपूर्ण होगा. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि तीसरा कार्यकाल साहसिक निर्णयों के नए अध्याय लिखने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद का पहला सत्र विपक्ष और सरकार के बीच नीट-यूजी परीक्षा विवाद सहित कई मुद्दों पर टकराव के कारण हंगामेदार रहा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 जून को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया और लोकसभा तथा राज्यसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

