देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयर फोर्स अकादमी में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड का लिया जायजा, कहा- हम कमजोर नहीं हैं

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार यानि आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के डुंडीगुल में स्थित एयर फोर्स अकादमी में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड का जायजा लिया. रक्षा मंत्री ने इस दौरान वायु सेना के जाबाजों को संबोधित करते हुए कहा, 'अब आप जिस संगठन के अंग हैं, उसका एक गौरवशाली इतिहास रहा है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयर फोर्स अकादमी में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड का लिया जायजा, कहा- हम कमजोर नहीं हैं
राजनाथ सिंह (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 19 दिसंबर: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने शनिवार यानि आज तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) के डुंडीगुल (Dundigal) में स्थित एयर फोर्स अकादमी में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड का जायजा लिया. रक्षा मंत्री ने इस दौरान वायु सेना के जाबाजों को संबोधित करते हुए कहा, 'अब आप जिस संगठन के अंग हैं, उसका एक गौरवशाली इतिहास रहा है. देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए भारतीय वायुसेना ने जरूरत पड़ने पर, दुश्मनों के हौसले पस्त करने वाले शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया है.'

इसके अलावा राजनाथ सिंह ने कहा, 'उत्तरी क्षेत्र में हाल ही में हुए भारत-चीन गतिरोध से आप सभी परिचित हैं. कोविड-19 जैसे संकट के समय में चीन का यह रवैया उस देश की नीयत को दिखाता है. हमने यह दिखा दिया है कि अब यह हमारा भारत कोई कमजोर भारत नहीं है.'

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर सी मिलर से बातचीत की

उन्होंने कहा, 'दोनो देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक चैनल के जरिए बातचीत हो रही है. हम संघर्ष नहीं बल्कि शांति चाहते हैं. मगर देश के स्वाभिमान पर किसी भी तरह की चोट हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.'

राजनाथ सिंह ने कहा, 'पश्चिमी सेक्टर में पाकिस्तान से लगती सीमाओं पर आए दिन हमारा पड़ोसी कुछ न कुछ नापाक हरकतें करते रहता है. एक नहीं बल्कि चार युद्धों में मात खाने के बाद भी पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए एक प्रॉक्सी वार लड़ रहा है.'

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | कृषि क्षेत्र के खिलाफ प्रतिगामी कदम उठाने का सवाल ही नहीं : राजनाथ सिंह

उन्होंने आगे कहा, 'अब तो भारत आतंकवादियों के खिलाफ देश के भीतर ही नहीं बल्कि सीमा पार जाकर भी प्रभावी कारवाई कर रहा है. बालाकोट में भारतीय वायुसेना ने आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कारवाई करके सारी दुनिया को भारतीय सेना की ताकत और आतंक के खिलाफ उसके मजबूत इरादों से परिचित करा दिया है.'

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).