स्वामी चिन्मयानंद का लड़की से मसाज करवाते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक अधेड़ उम्र का शख्स नग्न अवस्था में लड़की से मसाज करवा रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स स्वामी चिन्मयानंद ही है.
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में एक अधेड़ उम्र का शख्स नग्न अवस्था में लड़की से मसाज (Massage) करवा रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स स्वामी चिन्मयानंद ही है. करीब 10 मिनट का यह वीडियो 31 जनवरी 2014 को रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो को चश्मे में लगे खुफिया कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की एक अधेड़ उम्र के शख्स के पैरों में मसाज कर रही है.
इस दौरान वह अधेड़ व्यक्ति लड़की से सवाल-जवाब भी कर रहा है. पैरों में मालिश के बाद अधेड़ व्यक्ति न्यूड होकर लेट जाता है और लड़की उसका मालिश करना जारी रखती है. फिलहाल, वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है. उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एक लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने आरोप लगाया है कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसका रेप किया और एक साल तक शारीरिक शोषण किया. यह भी पढ़ें- यूपी: स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में वायरल हुआ वीडियो, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने से जुड़ा होने का दावा.
बहरहाल, चिन्मयानंद मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने मंगलवार को पीड़िता के हॉस्टल का कमरा देखा और साक्ष्य जुटाए. टीम ने करीब पांच घंटे तक छात्रा के कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया. टीम के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौजूद रहे. कॉलेज के प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान एसआईटी के साथ पीड़िता और उसका परिवार भी मौजूद था. पीड़िता जिस कमरे में रहती थी, पुलिस ने उसे सील किया हुआ था. एसआईटी ने उसकी सील तोड़ कर मौका मुआयना किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2019 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

