वाराणसी: स्वामी अड़गड़ानंद महाराज COVID-19 महामारी से संक्रमित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोन कर जाना हाल

परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद कोरोना संक्रमण से पीड़ित हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन कर उनका हालचाल लिया. उनके ऑक्सीजन का लेवल भी पूंछा और बोले डाक्टर से भी बात करेंगे. स्वामी अड़गड़ानंद का मीर्जापुर जिले में आश्रम है. पिछले बुधवार को उनकी तबियत खराब हुई थी लेकिन कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई.

स्वामी अड़गड़ानंद महाराज-PM नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI/Twitter)

वाराणसी, 5 सितंबर : परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद कोरोना (Coronavirus) संक्रमण से पीड़ित हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन कर उनका हालचाल लिया. उनके ऑक्सीजन का लेवल भी पूंछा और बोले डाक्टर से भी बात करेंगे. स्वामी अड़गड़ानंद का मीर्जापुर जिले में आश्रम है. पिछले बुधवार को उनकी तबियत खराब हुई थी लेकिन कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, हालाकि जब दिक्कत बढ़ी तो उनकी लैब में जांच हुई, और रिपोर्ट पजिटिव पाई गई.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने स्वामी अड़गड़ानंद को फोन करके सबसे पहले कहा- स्वामी जी प्रणाम. स्वामी अड़गड़ानंद ने जवाब दिया शुभ आशीर्वाद, पीएम बोले कि बहुत मुसीबत झेल रहे हैं आप, लेकिन बेफिक्र रहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि आपका आशीर्वाद है, सब अच्छा होना है, आपका स्वास्थ्य कैसा है, ये बताइए? अड़गड़ानंद ने कहा थोड़ा गड़बड़ है.

यह भी पढ़ें: Teachers’ Day 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण में की शिक्षकों के योगदान की सराहना, ट्वीट कर Teacher’s Day की दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने पूंछा कितने दिन हो गए. स्वामी ने बताया कि तीन दिन हो गये. पीएम बोले कि सात से 9 दिन होते हैं, जब तकलीफ ज्यादा होती है. मैं डक्टरों से बोलता हूं. स्वामी अड़गड़ानंद के शिष्य प्रशांत ने बताया कि महाराज की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है, जल्द ही वह आश्रम लौटेंगे. स्वामी अड़गड़ानंद का वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने भी उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड