बिहार: बीजेपी नेता संजय पासवान को डिप्टी सीएम सुशील मोदी का करारा जवाब, कहा- 2020 में भी नीतीश कुमार ही होंगे NDA के कप्तान

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी बयानबाजी के बीच उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं. सुशील मोदी ने साफ तौर पर कह दिया है कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के कप्तान हैं.

नीतीश कुमार और सुशील मोदी (Photo Credits: PTI)

बिहार (Bihar) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी बयानबाजी के बीच उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं. सुशील मोदी ने साफ तौर पर कह दिया है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार में एनडीए के कप्तान हैं. सुशील मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, 'नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के कप्तान हैं और 2020 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में भी वही कप्तान बने रहेंगे. ऐसे भी जब कप्तान हर मैच में चौका और छक्का जड़ रहा हो और विरोधियों की पारी से हार हो रही हो तो किसी भी तरह के बदलाव का सवाल ही कहां उठता है?'

दरअसल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को कहा था कि नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी लंबे समय से संभाल रखी है. इस दौरान उन्होंने बिहार में काफी विकास किए हैं और विधि-व्यवस्था की स्थिति को ठीक किए हैं, लेकिन अब उन्हें बीजेपी या जेडीयू की 'सेकेंड लाइन' के नेता के लिए कुर्सी खाली कर केंद्र की राजनीति करनी चाहिए. उन्होंने कहा था, 'नीतीश बड़े नेता हैं, लेकिन अब बिहार के लोग उनकी लंबी पारी को देखने के बाद अब बदलाव चाहती है. ऐसे में मेरा व्यक्तिगत विचार है कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में जाएं और किसी महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री पद का दायित्व संभालें.' यह भी पढ़ें- बिहार: बीजेपी की नसीहत, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर केंद्र की राजनीति करें नीतीश कुमार.

संजय पासवान के इस बयान के बाद से ही बिहार में सियासत गरमा गई थी. मालूम हो कि बिहार के मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार का यह तीसरा कार्यकाल है. संजय पासवान के के बयान पर जेडीयू नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी थी. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी, बिहार के मंत्री और विधानसभा में उप नेता श्याम रजक और प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने पासवान की आलोचना की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड