देश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- सच्चाई के दम पर जीतेंगे 351 सीटें

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में 351 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, "भाजपा फर्जी प्रोपेगेंडा के आधार पर 300 सीटें जीत सकती है, तो हम सच्चाई के दम पर 350 से ज्यादा सीटें जीत सकते हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- सच्चाई के दम पर जीतेंगे 351 सीटें
एसपी प्रमुख अखिलेश यादव (Photo Credits-PTI)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में 351 सीटों पर जीत दर्ज करेगी.  उन्होंने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, "भाजपा फर्जी प्रोपेगेंडा के आधार पर 300 सीटें जीत सकती है, तो हम सच्चाई के दम पर 350 से ज्यादा सीटें जीत सकते हैं. भाजपा पर निशाना साधते हुए, अखिलेश ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है, लेकिन भाजपा निश्चित ही संविधान में विश्वास नहीं करती और धर्म के आधार पर विभेद करती है.

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान वितरित किए गए लैपटॉप अभी भी काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा के शासन में बने शौचालय गिर रहे हैं. अखिलेश ने पूर्व बसपा सांसद बलिहारी बाबू और कई पूर्व विधायकों के बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आने पर उन सभी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि समाजवादी पार्टी राज्य में वापसी की राह पर अग्रसर है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2020 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).