देश

सोनिया गांधी ने कई राज्यों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताई, केंद्र से मदद की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को बिहार में खासतौर पर पटना, उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में लगातार बारिश से पैदा बाढ़ के हालात पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से प्रभावित राज्यों की मदद करने का अनुरोध किया. सोनिया ने उम्मीद जताई कि संबंधित राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन उचित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करेंगे.

सोनिया गांधी ने कई राज्यों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताई, केंद्र से मदद की मांग
सोनिया गांधी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को बिहार में खासतौर पर पटना, उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में लगातार बारिश से पैदा बाढ़ के हालात पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से प्रभावित राज्यों की मदद करने का अनुरोध किया. सोनिया ने उम्मीद जताई कि संबंधित राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन उचित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करेंगे.

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) के पदाधिकारियों, उससे जुड़े संगठनों और सभी कांग्रेस सदस्यों को भी मुश्किल के इस समय में आम लोगों की मदद करने का निर्देश दिया. यह भी-बिहार: JDU नेता अजय आलोक के घर में घुसा बाढ़ का पानी, देखें तस्वीर

सोनिया ने बाढ़ की स्थिति पर केंद्र का ध्यान आकर्षित कराते हुए संबंधित राज्य सकारों को जरूरी सहायता मुहैया कराने का अनुरोध किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2019 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).