एजेंसी न्यूज

UP Election: सपा नेता की हत्या के आरोप में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी और दामाद अरेस्ट, एक ही विधानसभा क्षेत्र से दोनों पक्ष मांग रहे थे टिकट

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फ़िरोज खां की हत्या के आरोप में पूर्व सांसद रिजवान जहीर और उनकी बेटी एवं दामाद समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

UP Election: सपा नेता की हत्या के आरोप में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी और दामाद अरेस्ट, एक ही विधानसभा क्षेत्र से दोनों पक्ष मांग रहे थे टिकट
यूपी पुलिस (Photo Credits: Twitter/File)

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलरामपुर (Balrampur) जिले के तुलसीपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फ़िरोज खां की हत्या के आरोप में पूर्व सांसद रिजवान जहीर और उनकी बेटी एवं दामाद समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. UP Election 2022: यूपी के चुनावी अखाड़े में बिहार की चार पार्टियां, 3 है NDA का हिस्सा, लेकिन अभी सस्पेंस बरकरार!

पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने सोमवार को बताया कि तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फ़िरोज खां 'पप्पू' की गत चार जनवरी की रात गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा और दामाद रमीज समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, लोहे की छड़ और एक पिस्तौल भी बरामद की है.

कुटियाल ने बताया कि हत्या के पीछे राजनीतिक कटुता प्रमुख कारण थी.

बताया जाता है कि जहीर की बेटी जेबा रिजवान आगामी विधानसभा चुनाव में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट की उम्मीदवार थी और फ़िरोज खां भी तुलसीपुर से पार्टी का टिकट मांग रहे थे.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्तों पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. साथ ही इस मामले को फ़ास्ट ट्रैक अदालत में ले जाया जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2022 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).