भगवान श्रीराम का करते हैं सम्मान! शिवपाल यादव बोले मंदिर का न्योता नहीं मिलेगा तो भी जाएंगे अयोध्या
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राम मंदिर कोर्ट के आदेश पर बन रहा है. भगवान श्रीराम का सम्मान करते हैं. राम मंदिर का अगर निमंत्रण नहीं मिलेगा तो भी अयोध्या जाएंगे.
इटावा, 4 जनवरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को इटावा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राम मंदिर कोर्ट के आदेश पर बन रहा है. भगवान श्रीराम का सम्मान करते हैं. राम मंदिर का अगर निमंत्रण नहीं मिलेगा तो भी अयोध्या जाएंगे.
सपा महासचिव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पूंजीपतियों की पार्टी है. गरीबों के हितों को छोड़कर, पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है. तहसीलें भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई हैं, योगी सरकार में कोई भी अधिकारी बिना रिश्वत के कोई काम नहीं कर रहा है. इस सरकार में पूंजीपतियों के कर्जे माफ किए जा रहे हैं. जबकि, उस पैसे से प्रदेश भर को मुफ्त बिजली दी जा सकती है.
उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीब किसानों तथा जनमानस के विरुद्ध विद्युत चोरी के मुकदमे लिखकर आरसी काटी जा रही है. गोशालाएं खाली पड़ी हुई हैं, आवारा गोवंश से किसान दुखी हैं. भीषण ठंड में किसान रात-रात भर जागकर अपने खेतों की रखवाली कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

